फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 39 IFS अधिकारियों की बदली कुर्सियां

झारखंड सरकार ने वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय वन सेवा के 39 अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है।
झारखंड वन विभाग तबादला

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Ranchi: झारखंड सरकार ने वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) के कुल 39 अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। सरकार की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक कई अधिकारियों को फेरबदल के तहत नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने की दिशा में इस कदम को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वरिष्ठ अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारियां

जारी अधिसूचना के तहत 1994 बैच के भारतीय वन सेवा अधिकारी राजकुमार वाजपेयी को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। उनके पास पलामू, हजारीबाग, रांची और दुमका के निदेशक, प्रसार वानिकी का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। वहीं 1995 बैच के अधिकारी जब्बर सिंह को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, कैंपा, रांची बनाया गया है। इससे पहले वह बिरसा जैविक उद्यान, रांची के निदेशक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। इसके अलावा कर्मा जिंपा भुटिया को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, मानव संसाधन विकास, रांची की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निगम और सतर्कता विभाग में फेरबदल

प्रशासनिक फेरबदल के इस क्रम में 1999 बैच के सिद्धार्थ त्रिपाठी को झारखंड राज्य वन विकास निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। उन्हें अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, एफडीए, रांची का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। दूसरी ओर, एसआर नटेश को मुख्य वन संरक्षक, सतर्कता, रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वर्तमान में उनके पास मुख्य वन संरक्षक, वन्यप्राणी, रांची के साथ-साथ पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के निदेशक की जिम्मेदारी भी है। इसके अलावा आर. थंगा पांडेयन को महाप्रबंधक, लघु वन विकास निगम, हजारीबाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि पीआर नायडू को प्रोन्नति देते हुए क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

इन अधिकारियों के भी हुए तबादले

सरकार की इस अधिसूचना में कई अन्य युवा और वरिष्ठ अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। इनमें डॉ. वी. बासकरन, ममता प्रियदर्शी, सबा आलम अंसारी, अभिषेक कुमार, प्रवेश अग्रवाल, कुमार आशीष, विजय शंकर दुबे, सौरभ चंद्रा, विनय कांत मिश्रा, विकास कुमार उज्ज्वल, सत्यम कुमार, अविरुप सिन्हा, आदित्य नारायण, मुकेश कुमार, नीतीश कुमार, सौमित्र शुक्ला, विकास पालीवाल, राहुल कुमार, अजिंक्य देवीदास बनकर, सात्विक, अहमद बेलाल अनवर, राहुल मीणा, अंशुमान, एबिन बेनी अब्राहम, शिंदे संदीप कारभारी, पुष्कर काले, आदर्श शरण, अनुराधा मिश्रा, मोहित कुमार बंसल, नवनीत बीआर और श्वेताब सुमन के नाम प्रमुखता से शामिल हैं। शासन स्तर पर इस बड़े बदलाव से वन संरक्षण और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram