फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

जनता की शिकायतें दबाकर बैठे थे अफसर, CM सम्राट ने 15 को किया सस्पेंड

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने राज्यस्तरीय सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन में लापरवाही बरतने वाले 15 अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Patna: बिहार में जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान और प्रशासनिक जवाबदेही तय करने की दिशा में सीएम सम्राट चौधरी ने एक बेहद कड़ा कदम उठाया है। राज्यस्तरीय सहयोग शिविरों के दौरान प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध तरीके से निष्पादन न करने और मामलों में हीला-हवाली (टाल-मटोल) करने के आरोप में कुल 15 अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही इन सभी के खिलाफ औपचारिक विभागीय कार्रवाई शुरू करने के भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

सीएम सचिवालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिन अधिकारियों और कर्मचारियों पर यह गाज गिरी है, वे अलग-अलग जिलों और विभागों से ताल्लुक रखते हैं। इन लापरवाह कर्मियों पर जनता की समस्याओं को गंभीरता से न लेने और प्रशासनिक अनुशासन तोड़ने का आरोप है।

निलंबित किए गए अधिकारियों और कर्मियों की सूची

राज्य प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार निम्नलिखित 15 अधिकारी व कर्मी सस्पेंड किए गए हैं:

  1. जय प्रकाश – अंचल अधिकारी, हवेली खड़गपुर, मुंगेर (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)

  2. अर्चना कुमारी – अंचल अधिकारी, टेटिया बंबर, मुंगेर (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)

  3. रवि राजन – प्रखंड विकास पदाधिकारी, आरा सदर, भोजपुर (ग्रामीण विकास विभाग)

  4. संजीव कुमार – अंचल अधिकारी, कोढ़ा, कटिहार (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)

  5. संतोष कुमार सुमन – अंचल अधिकारी, नवगछिया, भागलपुर (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)

  6. पंकज कुमार – अंचल अधिकारी, फारबिसगंज, अररिया (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)

  7. रमेश कुमार – अंचल अधिकारी, बोधगया, गया (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)

  8. रंजीत कुमार उपाध्याय – अंचल अधिकारी, मखदुमपुर, जहानाबाद (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)

  9. प्रियंका सिंह – अंचल अधिकारी, त्रिवेणीगंज, सुपौल (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)

  10. वीणा वैशाली – कार्यपालक पदाधिकारी, निर्मली एवं सिमराही, सुपौल (नगर विकास एवं आवास विभाग)

  11. रोहित कुमार दुबे – सहायक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, शेखपुरा (लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग)

  12. भोला नाथ – कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, कुढ़नी, मुजफ्फरपुर (लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग)

  13. श्याम बाबू राय – कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, मझौलिया, पश्चिमी चंपारण (लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग)

  14. पवन कुमार – कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, सुरसंड, सीतामढ़ी (हाल में पदस्थापन अंचल: बाजपट्टी, सीतामढ़ी) (लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग)

  15. शुभम कुमार – राजस्व कर्मचारी (हाल में पदस्थापन अंचल: उचकागांव, गोपालगंज) (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)

मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश और प्रशासनिक चेतावनी

समीक्षा बैठक के दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने सभी जिला पदाधिकारियों, विभागीय सचिवों और मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे केवल सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन की ही समीक्षा न करें, बल्कि यह भी जांचें कि शिकायतों का वास्तविक और गुणवत्तापूर्ण समाधान हुआ है या नहीं।

सीएम ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि किसी अधिकारी या कर्मी के बारे में यह पता चलता है कि उन्होंने पीड़ितों की समस्याओं का समाधान करने की बजाय किसी भी प्रकार का टाल-मटोल या लापरवाही की है, तो उनके खिलाफ तुरंत कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। सरकार के इस रुख से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram