फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, टैंकर की टक्कर से 4 की मौत, कई घायल

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले में जीटी रोड के चौपारण की दनुआ घाटी में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की

हजारीबाग

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले में जीटी रोड के चौपारण की दनुआ घाटी में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की आशंका है। घटना के बाद से इलाके में कोहराम मच गया है और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है।

Read More : जमशेदपुर के बहरा मैदान में गोलीबारी, दो युवकों को लगी गोली

वाराणसी जा रही गाड़ी को टैंकर ने मारी जोरदार टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार बगोदर के अटका इलाके से एक वाहन (शव वाहन/सवारी गाड़ी) किसी का शव लेकर उत्तर प्रदेश के वाराणसी जा रहा था। जब यह वाहन चौपारण स्थित दनुआ घाटी के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टैंकर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। हादसे के वक्त वाहन में करीब 10 से 12 लोग सवार थे।

राहत और बचाव कार्य जारी

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन में जुट गई है। हादसे के विस्तृत विवरण और घायलों की सटीक जानकारी का फिलहाल इंतजार किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram