फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

शहर के तीन प्रमुख वार्डों में बनेंगे 7 आधुनिक 9-सीटर शौचालय

1.96 करोड़ से वार्ड 18, 45 और 46 में तैयार होंगे सार्वजनिक शौचालय

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: शहर में बुनियादी नागरिक सुविधाओं और स्वच्छता को मजबूत करने की दिशा में नगर निगम ने एक अहम कदम उठाया है। रांची नगर निगम (RMC) के इंजीनियरिंग अनुभाग ने शहर के भीड़भाड़ वाले और घनी आबादी वाले वार्डों में आधुनिक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शॉर्ट ई-प्रोक्योरमेंट नोटिस जारी किया है। इस परियोजना के अंतर्गत वार्ड नंबर 18, 45 और 46 के सात अलग-अलग स्थानों पर 9-सीटर सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा।
इस पूरी परियोजना का मुख्य लक्ष्य शहर के आम नागरिकों, राहगीरों और स्थानीय बस्तियों के निवासियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध कराना है। नोटिस के अनुसार प्रत्येक शौचालय के निर्माण की अनुमानित लागत लगभग ₹28,11,509.24 तय की गई है। सातों परियोजनाओं को मिलाकर करीब ₹1.96 करोड़ से अधिक का निवेश नगर निगम द्वारा किया जा रहा है।

इन प्रमुख स्थानों पर होगा निर्माण

योजना के तहत वार्ड संख्या 18 स्थित नागा बाबा खटाल (ट्रैकर स्टैंड) के समीप एक शौचालय बनाया जाएगा। वहीं, वार्ड संख्या 45 में तीन महत्वपूर्ण स्थानों हथखाना रविदास मोहल्ला, डोम टोली और मंदिर लेन में नए शौचालयों की स्थापना होगी। इसके अलावा वार्ड संख्या 46 के अंतर्गत बड़ पहाड़ी (चूना भट्ठा), स्वर्णरेखा घाट स्थित एकीसो महादेव मंदिर के पास तथा कमलु टोली (मिट्ठी जनरल स्टोर के समीप) में निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

समय-सीमा और नियम

निविदा प्रक्रिया के अनुसार, टेंडर की जानकारी 12 नवंबर 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी और इसी दिन से बिड सबमिशन शुरू होगा। इच्छुक संवेदक 27 नवंबर 2026 की शाम 5 बजे तक अपनी बोलियां जमा कर सकते हैं, जबकि तकनीकी बोलियां 28 नवंबर 2026 को खोली जाएंगी। प्रत्येक कार्य के लिए अग्रधन ₹56,500 तथा टेंडर दस्तावेज शुल्क ₹11,800 निर्धारित है। संवेदकों को कार्य आवंटन के बाद 90 दिनों के भीतर निर्माण पूरा करना अनिवार्य होगा।
राज्य सरकार के एमएसवाई (MSY) दिशा-निर्देशों के अनुरूप, निर्माण कार्य में रांची नगर निगम के निबंधित स्थानीय श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी दरों पर नियोजित करना अनिवार्य किया गया है। किसी भी तकनीकी जानकारी के लिए निगम ने हेल्पलाइन नंबर (9430763688) भी जारी किया है।
Advertisement
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram