फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

झारखंड वन विभाग में नौकरी का मौका: सीनियर रिसर्च फेलो पद पर वॉक-इन-इंटरव्यू

42 हजार सैलरी के साथ मिलेगा HRA, रांची वन भवन में 21 नवंबर को सीधा साक्षात्कार

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची: पर्यावरण, वानिकी और वैज्ञानिक शोध के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए झारखंड वन विभाग एक बेहतरीन अवसर लेकर आया है। वन संरक्षक (वृक्षारोपण, अनुसंधान एवं मूल्यांकन), झारखंड कार्यालय की ओर से ‘साइंटिफिक फॉरेस्ट्री मैनेजमेंट यूनिट’ (SFMU) प्रोजेक्ट के तहत सीनियर रिसर्च फेलो (सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट) के रिक्त पद पर संविदा आधारित भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इस पद पर चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा, जो आगामी 21 नवंबर 2026 को रांची स्थित वन भवन में आयोजित होगा।

मानदेय और पद का विवरण

चयनित उम्मीदवार को 42,000 रुपये प्रति माह मानदेय के साथ 18 प्रतिशत मकान किराया भत्ता (HRA) प्रदान किया जाएगा। यह परियोजना 4 वर्षों की अवधि के लिए निर्धारित है। प्रारंभिक नियुक्ति एक वर्ष के लिए होगी, जिसे परियोजना की अवधि और प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता व अनुभव

उम्मीदवार के पास फॉरेस्ट्री, बॉटनी, एग्रीकल्चर, स्टैटिस्टिक्स, रिमोट सेंसिंग एवं जीआईएस, वाइल्डलाइफ साइंस, जूलॉजी या बायोटेक्नोलॉजी में न्यूनतम 60% अंकों (फर्स्ट क्लास) के साथ एम.एससी. (M.Sc.) की डिग्री होनी चाहिए। तीन वर्षीय स्नातक और दो वर्षीय परास्नातक डिग्री वाले अभ्यर्थियों के लिए संबंधित विषयों में यूजीसी/सीएसआईआर/आईसीएआर/आईसीएफआरई नेट (NET) उत्तीर्ण होना या पीएचडी धारक होना अनिवार्य है। इसके अलावा वन समुदायों के साथ कार्य करने का अनुभव, शोध पत्र प्रारूपण (ड्राफ्टिंग), एमएस ऑफिस की दक्षता और संबंधित क्षेत्र में 4 वर्ष का शोध व विकास अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आयु सीमा और नियम

साक्षात्कार की तिथि (21.11.2026) को अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तय की गई है। नियमानुसार एससी, एसटी, ओबीसी और महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 4 वर्ष की छूट दी जाएगी। उम्मीदवार का झारखंड के विभिन्न वन क्षेत्रों में कार्य करने हेतु चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है।

साक्षात्कार का समय और स्थान

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी अपने बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो, सभी मूल प्रमाणपत्रों और स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ 21 नवंबर 2026 को पूर्वाह्न 10 से 11 बजे के बीच वन भवन, ब्लॉक-बी, पलाश सभागार, डोरंडा, रांची में पंजीकरण करा सकते हैं। साक्षात्कार सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा। आवश्यकता पड़ने पर साक्षात्कार से पूर्व एक स्क्रीनिंग (लिखित) परीक्षा भी आयोजित की जा सकती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram