फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

B.Ed, M.Ed और B.P.Ed में दाखिले का आखिरी मौका, 11 नवंबर से करें चॉइस फिलिंग

JCECEB ने जारी किया अंतिम राउंड काउंसलिंग का शेड्यूल, टीचर ट्रेनिंग कोर्सेज में खाली सीटों पर एडमिशन शुरू

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची: झारखंड के बीएड (B.Ed.), एमएड (M.Ed.) और बीपीएड (B.P.Ed.) कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-28 में दाखिले की उम्मीद लगाए बैठे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने विभिन्न चरणों की काउंसलिंग के बाद भी रिक्त रह गई सीटों को भरने के लिए ‘अंतिम चक्र ऑनलाइन साक्षात्कार’ का आधिकारिक कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

किसे मिलेगा इस राउंड में शामिल होने का अवसर?

पर्षद के मुताबिक, राज्य मेधा सूची (State Merit List) में शामिल ऐसे सभी अभ्यर्थी इस काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं जो पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे या विशेष चक्र के साक्षात्कार में शामिल नहीं हो पाए थे। इसके अलावा जिन्हें पूर्व में सीटें आवंटित नहीं हुईं या आवंटन के बाद भी किसी कारणवश नामांकन नहीं ले सके थे, वे भी इस अंतिम मौके का लाभ उठा सकते हैं।

खास बात यह है कि पूर्व चरणों में दाखिला ले चुके ऐसे छात्र जो अपने वर्तमान कॉलेज से संतुष्ट नहीं हैं और मनपसंद संस्थान में बदलाव (स्लाइड-अप) चाहते हैं, वे भी इसमें आवेदन कर सकते हैं। हालांकि पर्षद ने स्पष्ट किया है कि यदि अंतिम चक्र में अभ्यर्थी को नया संस्थान आवंटित होता है, तो उसका पुराना नामांकन स्वतः रद्द हो जाएगा और नए संस्थान में दाखिला लेना अनिवार्य होगा।

महत्वपूर्ण तिथियां और प्रक्रिया

सीट मैट्रिक्स का प्रकाशन: 10 नवंबर 2026

पंजीकरण व चॉइस फिलिंग: 11 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक

औपबंधिक सीट आवंटन पत्र: 17 नवंबर 2026

दस्तावेज सत्यापन और नामांकन: संबंधित संस्थानों में 18 नवंबर से 23 नवंबर 2026 तक

अभ्यर्थियों को पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट `jceceb.jharkhand.gov.in` पर जाकर “Click here for All Online Counselling-JCECEB 2026” लिंक के जरिए अपनी कॉलेज प्राथमिकताएं दर्ज करनी होंगी। चॉइस भरने की कोई अधिकतम सीमा नहीं रखी गई है, इसलिए सलाह दी गई है कि अधिक से अधिक विकल्प चुनें ताकि सीट मिलने की संभावना बढ़ सके।

काउंसलिंग शुल्क

जनरल, ईडब्ल्यूएस, बीसी-1 और बीसी-2 वर्ग के उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं एससी, एसटी और सभी श्रेणियों की महिला अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 250 रुपये तय है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram