फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

झारखंड वन विभाग में भर्ती का विज्ञापन जारी, जानें योग्यता, उम्र सीमा और इंटरव्यू की तारीख

झारखंड में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। झारखंड सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती होने जा रही है। विभाग ने कुल 6 रिक्त पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का विज्ञापन जारी किया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची: झारखंड में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। झारखंड सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती होने जा रही है। विभाग ने कुल 6 रिक्त पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का विज्ञापन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 21 नवंबर 2026 को रांची स्थित वन भवन में सीधे इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

इन पदों पर होगी नियुक्ति

विभाग की ओर से रिसर्च एसोसिएट के 1, सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट के 2, प्रोजेक्ट एसोसिएट के 2 और लैब टेक्नीशियन के 1 पद पर भर्ती की जाएगी। सभी पद चार वर्षीय परियोजना के तहत संविदा के आधार पर भरे जाएंगे।

हर महीने मिलेगा इतना मानदेय

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार मासिक मानदेय दिया जाएगा।

  • रिसर्च एसोसिएट: 58,000 रुपये + 18% HRA
  • सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट: 42,000 रुपये + 18% HRA
  • प्रोजेक्ट एसोसिएट: 25,000 रुपये + 18% HRA
  • लैब टेक्नीशियन: 20,000 रुपये + 18% HRA

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

अलग-अलग पदों के लिए विभाग ने अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की है।

  • रिसर्च एसोसिएट: M.Sc. Agriculture (Seed Science & Technology/Plant Breeding), M.Sc. Forestry या M.Sc. Botany की डिग्री। न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या प्रथम श्रेणी अनिवार्य है। शोध अनुभव वालों को प्राथमिकता मिलेगी।
  • सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट: संबंधित विषय में M.Sc. की डिग्री और कम से कम 60 प्रतिशत अंक या प्रथम श्रेणी।
  • प्रोजेक्ट एसोसिएट: B.Sc. Agriculture, Forestry या Botany।
  • लैब टेक्नीशियन: B.Sc. Agriculture, Forestry या Botany।

उम्र सीमा भी निर्धारित

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार तय की गई है। रिसर्च एसोसिएट के लिए 35 वर्ष, सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट के लिए 28 वर्ष और प्रोजेक्ट एसोसिएट व लैब टेक्नीशियन के लिए 30 वर्ष अधिकतम आयु निर्धारित है।

आयु की गणना 21 नवंबर 2026 के आधार पर होगी। SC, ST, OBC और महिला उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम 4 वर्ष की छूट दी जाएगी।

21 नवंबर को रांची में इंटरव्यू

इच्छुक उम्मीदवारों को 21 नवंबर 2026 को पलाश सभागार, ब्लॉक-बी, वन भवन, डोरंडा, रांची पहुंचना होगा।

पंजीयन सुबह 10 बजे से 11 बजे तक होगा, जबकि इंटरव्यू सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा। सुबह 11 बजे के बाद पहुंचने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

साथ लेकर जाएं ये जरूरी दस्तावेज

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपडेटेड CV, पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, सभी अंकपत्र और प्रमाण पत्रों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी साथ लानी होगी। कंप्यूटर और MS Office की जानकारी रखने वाले उम्मीदवारों को अतिरिक्त लाभ मिल सकता है।

संविदा पर होगी नियुक्ति, नियमित नौकरी का दावा नहीं

विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सभी नियुक्तियां अस्थायी और संविदा आधारित होंगी। शुरुआत में नियुक्ति एक वर्ष या परियोजना की शेष अवधि तक होगी। इन पदों पर नियमितीकरण का कोई प्रावधान नहीं है। आवश्यकता पड़ने पर इंटरव्यू से पहले लिखित परीक्षा भी ली जा सकती है।

चयनित उम्मीदवारों को झारखंड के विभिन्न वन क्षेत्रों में काम करना पड़ सकता है। उम्मीदवारों का चिकित्सकीय रूप से फिट होना भी जरूरी है। इंटरव्यू में शामिल होने के लिए किसी तरह का TA/DA नहीं दिया जाएगा।

किस काम के लिए की जा रही है भर्ती?

इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य झारखंड में स्वदेशी वृक्ष प्रजातियों के कैंडिडेट प्लस ट्रीज (CPTs) और सीड प्रोडक्शन एरिया की पहचान करना और उनकी मैपिंग करना है। इसके अलावा बीज प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने से जुड़े काम भी किए जाएंगे।

भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और आधिकारिक विज्ञापन के लिए उम्मीदवार झारखंड वन विभाग की वेबसाइट forest.jharkhand.gov.in पर जा सकते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram