फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

अवैध तेल डिपो में लगी भीषण आग, 1000 लीटर से अधिक पेट्रोल-डीजल जलकर राख

बोकारो के जरीडीह थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित तेल डिपो में अचानक भीषण आग लग गई। घटना जैनामोड़ फोरलेन चौक के पास की है। बताया जा रहा है कि इस डिपो में चोरी-छिपे पेट्रोल, डीजल और एथेनॉल जमा करके रखा जाता था। आग

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

बोकारो: बोकारो के जरीडीह थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित तेल डिपो में अचानक भीषण आग लग गई। घटना जैनामोड़ फोरलेन चौक के पास की है। बताया जा रहा है कि इस डिपो में चोरी-छिपे पेट्रोल, डीजल और एथेनॉल जमा करके रखा जाता था। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, आग में एक हजार लीटर से अधिक पेट्रोल, डीजल और एथेनॉल जलकर राख हो गया। हालांकि, आग लगने के कारणों और नुकसान का आधिकारिक आकलन अभी नहीं हुआ है।

अवैध तेल कारोबार को लेकर प्रशासन पर उठे सवाल

जैनामोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंह ने आरोप लगाया कि इलाके में पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत से आधा दर्जन से अधिक अवैध तेल डिपो संचालित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि पेट्रोल, डीजल और एथेनॉल से भरे वाहनों से तेल निकालकर इन डिपो में जमा किया जाता है और बाद में कम कीमत पर बेचा जाता है।

अवैध डिपो बंद कराने की मांग

घटना के बाद संजय सिंह ने प्रशासन से जैनामोड़ क्षेत्र में चल रहे सभी अवैध तेल डिपो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाके में पेट्रोल, डीजल और एथेनॉल जैसे ज्वलनशील पदार्थों का भंडारण बेहद खतरनाक है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

उन्होंने प्रशासन से ऐसे सभी डिपो की पहचान कर उन्हें बंद कराने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram