Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»1947 से ऑपरेशन सिंदूर तक…जब भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पहुंचा चरम पर
India

1947 से ऑपरेशन सिंदूर तक…जब भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पहुंचा चरम पर

By Samsul HaqueMay 8, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
भारत पाकिस्तान संघर्ष
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: भारत ने एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान और पीओके स्थित जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के 9 ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए। इन हमलों को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया है, ये कार्रवाई पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई, जिसमें 26 निर्दोष लोग मारे गए थे। इन हमलों से दशकों पुराना सैन्य तनाव फिर चरम पर पहुंच गया है।

इसके पहले भी भारत और पाकिस्तान के बीच कई बार तनाव चरम पर पहुंच गया इस खबरें के माध्यम से हम आपकों से बताना चाहते है।

  • 1947-48: पहला भारत-पाकिस्तान युद्ध

ये युद्ध अक्टूबर 1947 में तब शुरू हुआ, जब पाकिस्तान समर्थित कबायली लड़ाके जम्मू-कश्मीर में घुसे थे, तब महाराजा हरि सिंह द्वारा भारत में विलय के बाद भारतीय सेना ने मोर्चा संभाला। इसके बाद जनवरी 1949 में संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता से युद्धविराम हुआ और कश्मीर दो हिस्सों में बंट गया। भारत और पाकिस्तान के बीच लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) बनी।

  • 2. 1965 में दूसरा भारत-पाक के बीच जंग

5 अगस्त 1965 को पाकिस्तान ने ऑपरेशन जिब्राल्टर के तहत अपने सैनिकों को विद्रोही बनाकर जम्मू-कश्मीर में भेजा। भारत ने जवाबी सैन्य कार्रवाई की और युद्ध अंतरराष्ट्रीय सीमा तक फैल गया। 23 सितंबर 1965 को सोवियत संघ और अमेरिका की मध्यस्थता से युद्धविराम हुआ।

  • 1971: बांग्लादेश मुक्ति युद्ध

पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) में पाकिस्तानी सेना द्वारा हो रहे नरसंहार और दमन के चलते भारत ने बांग्लादेश के स्वतंत्रता संग्राम का समर्थन किया। 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तानी सेना ने घुटने टेक दिए और बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र बन गया।

  • 1999: करगिल युद्ध में तनाव आया चरम पर

मई-जुलाई 1999 के बीच पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकवादियों ने करगिल की ऊंचाईयों पर कब्जा किया। ये जंग मई से जुलाई तक लड़ी गई थी, भारत ने ऑपरेशन विजय और वायुसेना ने ऑपरेशन सफेद सागर के द्वारा इलाके को वापस हासिल किया। यह युद्ध 26 जुलाई को भारत की जीत के साथ समाप्त हुआ, जो अब करगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

  • 2016: उरी हमला और सर्जिकल स्ट्राइक

उरी स्थित भारतीय सेना के कैंप पर आतंकियों ने हमला किया, इसमें 19 जवान शहीद हुए। इसके बाद 28-29 सितंबर को भारतीय सेना ने पीओके में आतंकियों के लांचपैड पर सर्जिकल स्ट्राइक कर कई आतंकियों को मार गिराया।

  • 2019: पुलवामा हमला और बालाकोट एयरस्ट्राइक

14 फरवरी 2019 को पुलवामा में आत्मघाती हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे। इसके जवाब में 26 फरवरी को वायुसेना ने बालाकोट में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग कैंप पर एयरस्ट्राइक की। यह 1971 युद्ध के बाद पहली बार था, जब भारत ने पाकिस्तान की सीमा के अंदर जाकर एयरस्ट्राइक की।

  • 2025: ऑपरेशन सिंदूर

7 मई 2025 को भारत ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। इसमें बहावलपुर (जेम का मुख्यालय) और मुरिदके (एलईटी का गढ़) शामिल हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

रांची में नहीं होगी तेल की किल्लत : प्रशासन ने कहा- ‘पेट्रोल-डीजल का स्टॉक फुल’

May 12, 2026

1 जून से शुरू होगी CEE परीक्षा, रांची सेना भर्ती कार्यालय ने जारी किया शेड्यूल

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.