फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

ईडी के रडार पर कोयला कारोबारी, समन के बाद भी कार्यालय नहीं पहुंचे दोनों भाई

कोयला घोटाले की जांच के सिलसिले में ईडी की कार्रवाई के बीच चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह और उनके भाई कुंभनाथ सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ईडी की ओर से समन जारी किए जाने के बावजूद दोनों भाई 6 नवंबर को रांची स्थित क्षेत्रीय

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची: कोयला घोटाले की जांच के सिलसिले में ईडी की कार्रवाई के बीच चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह और उनके भाई कुंभनाथ सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ईडी की ओर से समन जारी किए जाने के बावजूद दोनों भाई 6 नवंबर को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे। दोनों को संपत्ति और कारोबार से जुड़े जरूरी दस्तावेज लेकर आने का निर्देश दिया गया था।

दस्तावेज जमा करने के लिए मांगा था समय

दरअसल, कोयला घोटाले की जांच के दूसरे चरण में ईडी ने छापेमारी की थी। इस दौरान निवेश और जमीन से जुड़े कई दस्तावेज मिले थे। इन दस्तावेजों के आधार पर एजेंसी आगे की जांच कर रही है।

इस मामले में ईडी पहले भी एलबी सिंह, उनकी पत्नी आरती सिंह और भाई कुंभनाथ सिंह से पूछताछ कर चुकी है। पूछताछ के दौरान दोनों भाइयों ने अपनी संपत्ति और व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए समय मांगा था।

कई नोटिस के बाद भी नहीं हुई पेशी

ईडी ने निर्धारित समय पर दस्तावेज नहीं मिलने के बाद दोनों भाइयों को कई बार नोटिस भेजा। इसके बावजूद जरूरी कागजात जमा नहीं किए गए। आखिरकार एजेंसी ने समन जारी कर 6 नवंबर को रांची कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया।

हालांकि, तय तारीख पर दोनों भाई कार्यालय नहीं पहुंचे। खास बात यह रही कि उन्होंने पेशी के लिए अतिरिक्त समय की मांग भी नहीं की।

अब ईडी कोयला घोटाले से जुड़े निवेश, जमीन और संपत्ति के दस्तावेजों की जांच में जुटी है। दोनों कारोबारियों के पेश नहीं होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram