फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

29 गोवंशीय पशुओं को हांककर ले जा रहे थे तीन लोग, पुसो पुलिस ने दबोचा

सिसई (गुमला): पुसो थाना पुलिस ने मंगलवार की अहले सुबह गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 29 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में लरंगो लोहंजरा गांव निवासी इस्ताफुल अंसारी (38)

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

सिसई (गुमला): पुसो थाना पुलिस ने मंगलवार की अहले सुबह गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 29 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में लरंगो लोहंजरा गांव निवासी इस्ताफुल अंसारी (38) तथा लरंगो बर्री गांव निवासी सुखराम उरांव (35) और बिहारी उरांव (28) शामिल हैं।

पुसो थाना प्रभारी जहांगीर खान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बोण्डो पंचायत भवन से मदा गांव की ओर बड़ी संख्या में गोवंशीय पशुओं को हांककर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और 29 पशुओं को बरामद कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और झारखंड गोवंशीय पशु वध प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार को तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया गया।

– रिपोर्टर: सुंदरम कुमार

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram