फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी के साथ दिखे हेमंत सोरेन, INDIA गठबंधन की रैली में जुटे 21 दलों के नेता

दिल्ली में रविवार को होने वाली INDIA गठबंधन की रैली को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। झारखंड के मुख्यमंत्री और JMM प्रमुख हेमंत सोरेन भी इस रैली में शामिल होने के लिए शुक्रवार शाम दिल्ली पहुंच गए। रैली से पहले उन्होंने विपक्ष के कार्यक्रम

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

दिल्ली : दिल्ली में रविवार को होने वाली INDIA गठबंधन की रैली को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। झारखंड के मुख्यमंत्री और JMM प्रमुख हेमंत सोरेन भी इस रैली में शामिल होने के लिए शुक्रवार शाम दिल्ली पहुंच गए। रैली से पहले उन्होंने विपक्ष के कार्यक्रम में हिस्सा लिया और चुनाव आयोग को लेकर तीखा बयान दिया।

31 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर जन महाभियोग (मॉक पार्लियामेंट) का आयोजन किया गया था। इसमें हेमंत सोरेन के साथ विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को अपने बगल में अगली कतार में बैठाया।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में हेमंत सोरेन ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग केवल एक मोहरा है और इसे चलाने वाले लोग कोई और हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस मामले में जो भी लोग शामिल हैं, वे सभी नपेंगे।

हेमंत सोरेन ने SIR के मुद्दे पर कहा कि झारखंड में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। उनकी सरकार इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों में लोगों को SIR के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी वजह से विपक्षी दल एकजुट होकर अपनी आवाज उठा रहे हैं।

इस कार्यक्रम में JMM की राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी मौजूद रहीं। वहीं, झारखंड कांग्रेस के कई मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेता भी दिल्ली में होने वाली रैली में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं।

रामलीला मैदान में जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता

रविवार को प्रस्तावित रैली से पहले दोपहर 12 बजे कनॉट प्लेस से रामलीला मैदान तक मार्च निकाला जाएगा। कांग्रेस ने इस रैली को देश की सबसे बड़ी रैलियों में से एक बनाने का दावा किया है।

रैली में विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को रद्द करने की मांग उठाएंगे।

विपक्ष का आरोप है कि मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के कारण चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत INDIA गठबंधन के 21 दलों के नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram