फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

बच्चे को बनाना है होशियार तो सुबह जल्दी उठने की आदत डालें

बच्चों को सुबह जल्दी उठने के लिए प्रेरित करने, उनकी दिनचर्या को बेहतर बनाने और पढ़ाई में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए कुछ आसान और व्यावहारिक उपाय।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Lifestyle Adda: अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा पढ़ाई में होशियार और जीवन में सफल बने, तो उसे सुबह जल्दी उठने के लिए प्रेरित करें। सुबह उठने से बच्चे तरोताजा रहने के साथ ही स्वस्थ भी रहते हैं। सुबह का समय पढ़ाई के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। अध्ययनों से यह बात सामने आई है कि जो छात्र सुबह के समय जल्दी उठते हैं, वे परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करते हैं। बच्चों में बचपन से पड़ी यह आदत उनके करियर में भी बहुत काम आती है। सुबह के वक्त हमारा दिमाग अधिक सजग रहता है, जिससे किसी भी काम में पूरा ध्यान लगाया जा सकता है। सुबह का शांत माहौल रचनात्मकता और एकाग्रता दोनों को बढ़ाता है। दुनिया के ज्यादातर सफल लोग सुबह जल्दी उठने की आदत के लिए जाने जाते हैं।

सुबह जल्दी उठने के अन्य फायदे

अगर बच्चे सुबह जल्दी उठते हैं, तो वे पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करते हैं और हर काम को उत्साह के साथ पूरा करते हैं। यदि आपका बच्चा हमेशा से देर से उठता आया है, तो अचानक उसे सुबह उठाना मुश्किल लग सकता है। ऐसे में उसे प्यार से समझायें कि सुबह जल्दी उठने वाला व्यक्ति अपना हर काम समय पर पूरा कर लेता है। उसके पास दिनभर के बाकी कामों के लिए पर्याप्त समय होता है। जब आप या आपका बच्चा जल्दी उठता है, तो समय की कमी नहीं खलती। इससे आप अपनी पसंद के काम जैसे किताबें पढ़ना, एक्सरसाइज करना, योग करना या वॉक पर जाना आसानी से कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने पूरे दिन की प्लानिंग बहुत अच्छे से कर सकते हैं।

आदत बदलने के आसान और व्यावहारिक तरीके

– धीरे-धीरे बदलाव लाएं: अगर आपका बच्चा देर से उठता है, तो एक साथ बहुत बड़ा बदलाव करने के बजाय धीरे-धीरे उसका समय बदलें। पहले उसे 15-20 मिनट पहले उठाएं और कुछ ही दिनों में वह समय पर उठने लगेगा।

– रात को जल्दी सोने की आदत डालें: सुबह जल्दी उठने के लिए यह बेहद जरूरी है कि आप और आपका बच्चा रात को समय पर सोएं। अक्सर लोग टीवी या फोन में देर रात तक लगे रहते हैं, जिससे सुबह उठना मुश्किल हो जाता है। यदि माता-पिता जागेंगे, तो बच्चे भी नहीं सोएंगे। इसलिए घर का माहौल सोने के अनुकूल बनाएं।

– अलार्म क्लॉक की सही जगह: अलार्म को बिस्तर से थोड़ी दूर रखें ताकि उसे बंद करने के लिए बिस्तर से उठना पड़े। पास में रखने पर अक्सर लोग उसे स्नूज़ कर देते हैं।

– पढ़ाई और अगले दिन का रूटीन तय करें: सोने से पहले अगले दिन का पूरा कार्यक्रम तैयार कर लें। बच्चों का होमवर्क समय पर पूरा करवाएं और जरूरी कामों को डायरी में लिखकर रखें, ताकि सुबह उठने पर क्या करना है, इसकी स्पष्टता रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram