फॉण्ट कनवर्टर NEW

डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल की तीन छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में किया शानदार प्रदर्शन

बरियातू स्थित डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर और सीसीएल की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई है। स्कूल की तीन छात्राओं सौम्या श्रीवास्तव, अनंत्या राज और कृतिका राज की उपलब्धियों से विद्यालय में खुशी का माहौल है।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : बरियातू स्थित डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर और सीसीएल की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई है। स्कूल की तीन छात्राओं सौम्या श्रीवास्तव, अनंत्या राज और कृतिका राज की उपलब्धियों से विद्यालय में खुशी का माहौल है।

राष्ट्रीय इनोवेशन प्रतियोगिता में सौम्या की उपलब्धि

भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन-इंडिया (NIF-India) की ओर से आयोजित 12वीं एनएलपीसी-2026 में नौवीं कक्षा की छात्रा सौम्या श्रीवास्तव ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

वहीं, सीसीएल की ओर से आयोजित पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में पांचवीं कक्षा की अनंत्या राज और दसवीं कक्षा की कृतिका राज ने अपनी कला का प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया।

प्राचार्य ने छात्राओं को दी बधाई

विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर स्कूल के प्राचार्य डॉ. रवि प्रकाश तिवारी ने खुशी जताई और छात्राओं को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि लगातार सही दिशा में मेहनत करने से सफलता मिलती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram