फॉण्ट कनवर्टर NEW

केबुल बस्ती में मकान में लगी भीषण आग, स्थानीय लोगों ने की मुआवजे की मांग

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबुल बस्ती स्थित तीन नंबर लाइन में बुधवार को एक खपरैल मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सामान बाहर निकालने का मौका भी नहीं मिला। देखते ही देखते पूरा सामान

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबुल बस्ती स्थित तीन नंबर लाइन में बुधवार को एक खपरैल मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सामान बाहर निकालने का मौका भी नहीं मिला। देखते ही देखते पूरा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

दो दमकल गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

आग लगने के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पहले खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग बढ़ने पर अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझ जाने से आसपास के दूसरे मकान इसकी चपेट में आने से बच गए।

गैस रिसाव से आग लगने की आशंका

शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह गैस रिसाव हो सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग लगने का सही कारण जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

पीड़ित महिला ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग से प्रभावित मकान शकुंतला देवी का है। उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है। आग में घर का सारा सामान जल जाने से उनके सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने की परेशानी खड़ी हो गई है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से पीड़ित महिला की मदद करने की अपील की है। साथ ही नुकसान का आकलन कर मुआवजा और जरूरी राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।

Read more : प्रेस क्लब में 21 नवंबर को होगी राष्ट्रीय पत्रकारिता संगोष्ठी, देशभर के पत्रकार होंगे शामिल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram