फॉण्ट कनवर्टर NEW

बीमारी का बहाना बनाकर 17 कैदी जेल से फरार, 13 की तलाश जारी

तमिलनाडु के थेनी जिले की थेक्कम्पट्टी जेल से 17 कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। देर रात कैदियों ने बीमारी का बहाना बनाकर जेलकर्मियों को बैरक के अंदर बुलाया और उन पर हमला कर दिया। इसके बाद सभी कैदी जेल से भाग

अपनी भाषा में पढ़ें

चेन्नई : तमिलनाडु के थेनी जिले की थेक्कम्पट्टी जेल से 17 कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। देर रात कैदियों ने बीमारी का बहाना बनाकर जेलकर्मियों को बैरक के अंदर बुलाया और उन पर हमला कर दिया। इसके बाद सभी कैदी जेल से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तलाश अभियान शुरू कर दिया। अब तक चार कैदियों को पकड़ लिया गया है, जबकि 13 अन्य की तलाश की जा रही है।

मिर्गी का दौरा पड़ने की झूठी जानकारी दी

जानकारी के अनुसार, सभी 17 कैदी एक ही बैरक में बंद थे। कैदियों ने जेलकर्मियों को बताया कि उनके एक साथी को मिर्गी का दौरा पड़ा है। जब जेलकर्मी उसकी मदद करने पहुंचे, तो कैदियों ने अचानक हमला कर दिया। इसके बाद वे जेल से फरार हो गए।

हमले में जेल के ग्रेड-II पुलिसकर्मी थंगापांडी के सिर पर गंभीर चोट आई है। उन्हें जी. विलाक्कु के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दो अन्य जेलकर्मी भी मामूली रूप से घायल हुए हैं।

17 टीमें कर रहीं फरार कैदियों की तलाश

दक्षिण क्षेत्र के आईजीपी विजयेंद्र बिदारी के अनुसार, फरार कैदियों को पकड़ने के लिए 17 विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

इसके अलावा मदुरै, डिंडीगुल और केरल के इडुक्की जिले में अलर्ट जारी किया गया है। डिंडीगुल में 16 स्थानों पर चेकपोस्ट बनाकर वाहनों की जांच की जा रही है। फरार कैदियों की तस्वीरें भी आसपास के थानों को भेजी गई हैं।

डीएमके सांसद ने घटना पर जताई नाराजगी

डीएमके के राज्यसभा सांसद पी. विल्सन ने सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने जेल की सुरक्षा और राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए नैतिक जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा देने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और बाकी फरार कैदियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram