पटना : बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 के नतीजे जल्द सामने आने वाले हैं। राज्य की आठ सीटों पर हुए चुनाव में कुल 150 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव परिणाम के साथ ही इन सभी उम्मीदवारों की जीत-हार की तस्वीर साफ हो जाएगी।
अनंत सिंह की प्रतिष्ठा भी दांव पर
इस चुनाव में मोकामा विधायक अनंत सिंह की प्रतिष्ठा भी जुड़ी हुई है। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू ने नीरज सिंह को उम्मीदवार बनाया है। लेकिन अनंत सिंह ने पार्टी के उम्मीदवार का विरोध करते हुए जनसुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन किया था।
जदयू से निष्कासित किए गए अनंत सिंह
पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ जाने के कारण अनंत सिंह को जदयू से निष्कासित कर दिया गया है। ऐसे में पटना स्नातक सीट का चुनाव परिणाम काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस सीट पर जदयू उम्मीदवार नीरज सिंह और जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के प्रदर्शन पर सबकी नजर रहेगी।
चुनाव के नतीजे यह भी तय करेंगे कि अनंत सिंह का समर्थन जनसुराज उम्मीदवार के लिए कितना फायदेमंद साबित हुआ।




