फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड कैबिनेट की बैठक में आज आएंगे 60 से अधिक प्रस्ताव, सरकारी कर्मचारियों को मिल सकती है राहत

झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक आज यानी मंगलवार को दोपहर तीन बजे से प्रोजेक्ट भवन में होगी। लंबे अंतराल के बाद होने वाली इस बैठक में 60 से अधिक प्रस्ताव रखे जाने की संभावना है। इनमें जेपीएससी के पुनर्गठन, सरकारी कर्मचारियों की वेतन विसंगति और

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक आज यानी मंगलवार को दोपहर तीन बजे से प्रोजेक्ट भवन में होगी। लंबे अंतराल के बाद होने वाली इस बैठक में 60 से अधिक प्रस्ताव रखे जाने की संभावना है। इनमें जेपीएससी के पुनर्गठन, सरकारी कर्मचारियों की वेतन विसंगति और खनन व्यवस्था से जुड़े प्रस्ताव शामिल हो सकते हैं।

जेपीएससी के पुनर्गठन पर लग सकती है मुहर

कैबिनेट की बैठक में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के पुनर्गठन से जुड़े प्रस्ताव पर फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए कमेटी गठित करने का प्रस्ताव भी आ सकता है। वित्त विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा है।

खनन की पुरानी व्यवस्था बहाल करने का प्रस्ताव

बैठक में खान विभाग की ओर से सरकारी निर्माण कार्यों के लिए मिट्टी, बालू और पत्थर खनन की पुरानी व्यवस्था बहाल करने का प्रस्ताव भी रखा जा सकता है। इसके तहत सरकारी काम करने वाले संवेदकों को मिट्टी, बालू और पत्थर कहीं से भी लेने की अनुमति मिल सकती है। इसके लिए उन्हें दोगुनी रॉयल्टी देनी होगी।

कैबिनेट की बैठक में इन प्रस्तावों के अलावा अन्य विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी विचार किया जा सकता है। हालांकि, किन प्रस्तावों को मंजूरी मिलेगी, यह बैठक के बाद ही स्पष्ट होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram