फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची पहुंचेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से होगा स्वागत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार, 23 अक्टूबर को तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रदेश भाजपा ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राजधानी रांची को पार्टी के झंडों, बैनरों और पताकाओं से सजाया गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार, 23 अक्टूबर को तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रदेश भाजपा ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राजधानी रांची को पार्टी के झंडों, बैनरों और पताकाओं से सजाया गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं में उनके दौरे को लेकर उत्साह है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर स्वागत की तैयारियों की समीक्षा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए राजधानी में कई जगहों पर विशेष व्यवस्था की गई है।

शाम सात बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे नितिन नवीन

प्रदेश भाजपा महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बताया कि नितिन नवीन 23 अक्टूबर को शाम सात बजे रांची हवाई अड्डे पहुंचेंगे। यहां पार्टी कार्यकर्ता झारखंड की पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका स्वागत करेंगे।

उनके स्वागत के लिए ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा की तैयारी की गई है। एयरपोर्ट के अलावा शहर के अलग-अलग स्थानों पर भी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।

अमर कुमार बाउरी के अनुसार, भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का यह दूसरा झारखंड दौरा होगा।

24 अक्टूबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल

नितिन नवीन 24 अक्टूबर को भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे। इस दौरान वे पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

प्रदेश भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे और कार्यसमिति की बैठक को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सभी व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई तैयारी की समीक्षा

राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय और राकेश प्रसाद, संगठन महामंत्री पवन साय और प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र, अमर कुमार बाउरी व मनोज सिंह शामिल हुए।

इसके अलावा प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, अमित सिंह, अमरदीप यादव, मनीर उरांव, शालिनी बैसिखियार, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, कोषाध्यक्ष दीपक बंका और प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में नितिन नवीन के स्वागत, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों पर चर्चा की गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram