फॉण्ट कनवर्टर NEW

दिल्ली में आज दशहरा की धूम, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

विजयादशमी के मौके पर आज यानी मंगलवार को दिल्ली में कई जगहों पर दशहरा समारोह का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी व राहुल गांधी शामिल होंगे। राजधानी के अलग-अलग इलाकों

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : विजयादशमी के मौके पर आज यानी मंगलवार को दिल्ली में कई जगहों पर दशहरा समारोह का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी व राहुल गांधी शामिल होंगे। राजधानी के अलग-अलग इलाकों में रामलीला के मंचन के बाद रावण दहन किया जाएगा।

द्वारका में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली के द्वारका सेक्टर-10 में आयोजित दशहरा समारोह में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम का आयोजन द्वारका श्री रामलीला सोसायटी की ओर से किया जा रहा है। यहां 221 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। यह विशाल पुतला लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगा।

पूर्वी दिल्ली में दशहरा समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज स्थित आईपी एक्सटेंशन रामलीला समिति के कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां राम-रावण युद्ध का मंचन किया जाएगा। इसके बाद रावण दहन होगा। इस दौरान नकली दवाइयों के कारोबार के खिलाफ संदेश देने के लिए एक प्रतीकात्मक पुतला भी जलाया जाएगा।

लालकिला मैदान में उपराष्ट्रपति और कांग्रेस नेता होंगे शामिल

दिल्ली के लालकिला मैदान में लव-कुश रामलीला कमेटी की ओर से दशहरा समारोह का आयोजन होगा। इसमें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शामिल होंगे। यहां रामलीला के अंतिम प्रसंगों का मंचन करने के बाद रावण दहन किया जाएगा।

वहीं, नवश्री धार्मिक लीला कमेटी के दशहरा कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी शामिल होंगे। इस दौरान राम-रावण युद्ध का मंचन और रावण दहन मुख्य आकर्षण रहेगा।

सुरक्षा व्यवस्था पर रहेगा विशेष ध्यान

दिल्ली में दशहरा समारोह को लेकर लोगों में उत्साह है। अलग-अलग जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य बड़े नेताओं की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram