[the_ad id="5983"]

चाईबासा में ‘झारखंड खैनी’ ब्रांड से जुड़े कारोबारियों पर जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी

Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में शुक्रवार से जीएसटी इंटेलिजेंस टीम ने ‘झारखंड खैनी’ ब्रांड से जुड़े दो बड़े कारोबारियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। यह कार्रवाई लगातार 18 घंटे से अधिक समय तक चली, जो शनिवार तक भी जारी रही। कर चोरी और

Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में शुक्रवार से जीएसटी इंटेलिजेंस टीम ने ‘झारखंड खैनी’ ब्रांड से जुड़े दो बड़े कारोबारियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। यह कार्रवाई लगातार 18 घंटे से अधिक समय तक चली, जो शनिवार तक भी जारी रही। कर चोरी और जीएसटी में गड़बड़ी की आशंका के चलते यह छापेमारी की गई है।

छापेमारी की शुरुआत शुक्रवार को चाईबासा के दो प्रमुख व्यवसायियों—नितिन प्रकाश और पंकज चिरानिया—के ठिकानों से हुई। टीम छह गाड़ियों में सवार होकर अलग-अलग स्थानों पर एक साथ पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया।

नितिन प्रकाश के नीमडीह स्थित आवास, सदर बाजार के कार्यालय और सरायकेला-खरसावां जिले के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित उनकी फैक्ट्री में गहन जांच की गई। इन सभी स्थानों पर दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है।

वहीं, पंकज चिरानिया के यूरोपियन क्वार्टर स्थित आवास पर भी छापेमारी की गई, जहां से कुछ अहम दस्तावेज जब्त किए जाने की खबर है। इसके अलावा, ‘झारखंड खैनी’ ब्रांड से जुड़े एक एजेंट पिंटू अग्रवाल के घर पर भी छापेमारी की गई।

जीएसटी इंटेलिजेंस टीम ने छापेमारी के दौरान आदित्यपुर स्थित एक राइस मिल, सत्तू और बेसन की फैक्ट्री में भी दस्तावेज खंगाले। सूत्रों का कहना है कि यह सभी इकाइयां ‘झारखंड खैनी’ ब्रांड की सप्लाई चेन से किसी न किसी रूप में जुड़ी हैं।

हालांकि जीएसटी विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। एक अधिकारी ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत विवरण सार्वजनिक किया जाएगा।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.