Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Jharkhand | पलामू: अपराधियों ने पोकलेन को लगाई आग, रंगदारी का शक
Jharkhand

पलामू: अपराधियों ने पोकलेन को लगाई आग, रंगदारी का शक

By Samsul HaqueMay 3, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र स्थित दमदमी सोहेया पहाड़ के समीप एक क्रशर प्लांट में शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे अज्ञात अपराधियों ने भारी उपद्रव मचाया। तीन अपराधी एक पल्सर बाइक पर सवार होकर आए और प्लांट में खड़ी लगभग 80 लाख रुपये की पोकलेन मशीन में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही क्रशर प्लांट के मालिकों ने हुसैनाबाद थाना पुलिस को सूचना दी और तत्परता से दमकल की गाड़ी बुलाकर आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक पोकलेन को भारी नुकसान पहुंच चुका था। प्लांट के मुंशी ने बताया कि अंधेरे की वजह से अपराधियों को ठीक से पहचान नहीं पाए, लेकिन यह साफ देखा गया कि पल्सर बाइक पर दो से तीन लोग आए थे और पोकलेन पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसमें आग लगा दी।

प्लांट में तैनात सुरक्षाकर्मी (गार्ड) ने जब शोर मचाया, तो अपराधियों ने फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। इससे पहले भी करीब पांच-छह दिन पूर्व दो युवक पल्सर बाइक पर आए थे और पोकलेन की चाभी लेकर चले गए थे। उस समय भी उन्होंने धमकी दी थी कि क्रशर प्लांट नहीं चलने देंगे।

इस घटना के पीछे रंगदारी वसूली या निजी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। शनिवार सुबह पुलिस ने प्लांट के मुंशी और गार्ड का बयान दर्ज किया और घटनास्थल की जांच की। हुसैनाबाद पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
arson for extortion bike riding criminal attack Fire in Palamu Poklane Hussainabad crusher plant attack Jharkhand crime news झारखंड क्राइम न्यूज पलामू पोकलेन में आग बाइक सवार अपराधी हमला रंगदारी में आगजनी हुसैनाबाद क्रशर प्लांट हमला
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Samsul Haque
  • Website

Media and newsroom professional with experience in digital journalism, technical operations, and publishing systems since 2010. Worked with Dainik Bhaskar (2010–2013 & 2015–2020) and Khabar Mantra (2013–2015) as a System Executive. Skilled in newsroom management, digital publishing, and fact-based reporting with a strong focus on responsible journalism.

Related Posts

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

July 16, 2026

RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा मे 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.