अवैध खनन पर मधु कोड़ा का बड़ा खुलासा, सरकार पर साधा निशाना

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने नोवामुंडी क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि नोवा मेटल्स कंपनी की बंद पड़ी आयरन माइंस और क्रेशर इकाइयों से अवैध रूप से लोहा और आयरन

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने नोवामुंडी क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि नोवा मेटल्स कंपनी की बंद पड़ी आयरन माइंस और क्रेशर इकाइयों से अवैध रूप से लोहा और आयरन स्लैग निकाला जा रहा है, जिसे ओडिशा सहित अन्य राज्यों में बेचा जा रहा है।

मधु कोड़ा ने स्थानीय लोगों और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर स्वयं जांच की और शुक्रवार की रात नोवामुंडी क्षेत्र में छह ट्रकों को अवैध आयरन स्लैग के साथ पकड़ा। इन ट्रकों के पास किसी भी तरह का वैध कागजात नहीं था। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी और ट्रकों को जब्त करवा कर प्रशासन को इसकी गंभीरता से अवगत कराया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अकेला मामला नहीं है। जिले में बालू, लकड़ी और नशीले पदार्थों की तस्करी भी लगातार हो रही है, जिससे पूरा क्षेत्र अवैध कारोबार का केंद्र बन गया है। कोड़ा ने सवाल उठाया कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा का दावा करने वाली झारखंड सरकार आखिर इस अवैध खनन पर चुप क्यों है?

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर भ्रष्टाचार और अवैध खनन के खिलाफ आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष करेगा।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.
अभी-अभी.