फॉण्ट कनवर्टर NEW

पूर्वी चंपारण में फर्जी लूटकांड का पर्दाफाश, युवक गिरफ्तार

Bihar News: पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र में एक फर्जी लूटकांड की साजिश रचने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गोछी गांव निवासी राहुल गिरी ने केसरिया रोड में लूट की झूठी कहानी गढ़कर दो लाख रुपए लूटने की सूचना

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र में एक फर्जी लूटकांड की साजिश रचने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गोछी गांव निवासी राहुल गिरी ने केसरिया रोड में लूट की झूठी कहानी गढ़कर दो लाख रुपए लूटने की सूचना पुलिस को दी थी।

कर्ज से बचने के लिए रची थी साजिश

राहुल ने अपने आवेदन में कहा था कि वह दो लाख रुपये लेकर जा रहा था, तभी अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने उससे पैसे लूट लिए। इस बयान के आधार पर केसरिया थाना कांड संख्या-164/25 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर एएसपी पकड़ीदयाल सह चकिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में केसरिया अंचल निरीक्षक मुनीर आलम, थानाध्यक्ष उदय कुमार, एसआई अंजु कुमारी, पीएसआई मनीष कुमार मंडल, एएसआई कमलेश पासवान और केसरिया थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

जांच के क्रम में राहुल गिरी के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और व्यवहार का विश्लेषण किया गया, जिससे चौंकाने वाले खुलासे हुए। पता चला कि राहुल ने कई लोगों से बड़ी रकम उधार ली थी और 30 अप्रैल को वह उन सभी को दोपहर 2 बजे तक पैसे लौटाने का वादा कर चुका था।

चूंकि वह तय समय तक पैसे का इंतजाम नहीं कर पाया, इसलिए उसने खुद को संकट से निकालने के लिए लूट की झूठी कहानी बनाकर पुलिस में केस दर्ज करा दिया। जांच में यह मामला पूरी तरह फर्जी और गुमराह करने वाला पाया गया।

एएसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने पुष्टि की कि राहुल द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी असत्य और मनगढ़ंत थी। पुलिस को गुमराह करने और समाज में भ्रम फैलाने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में केसरिया थाना द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram