फॉण्ट कनवर्टर NEW

रूस में 7.0 तीव्रता का भूकंप, सुनामी को लेकर अधिकारियों ने दी राहत की खबर

रूस के कामचटका प्रायद्वीप में शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई।

अपनी भाषा में पढ़ें

रूस : रूस के कामचटका प्रायद्वीप में शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई। वहीं, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने इसकी तीव्रता 6.9 बताई है।

जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र रूस के विलुचिंस्क शहर से करीब 123 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। इसकी गहराई जमीन से लगभग 140 किलोमीटर नीचे थी। स्थानीय समय के अनुसार, भूकंप दोपहर करीब 3:35 बजे आया।

भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी नहीं

तेज भूकंप के बाद सुनामी की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि, अमेरिका के राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र ने स्पष्ट किया कि इस भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

फिलहाल, भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

जापान में गलती से जारी हुआ 9.9 तीव्रता का अलर्ट

इसी बीच जापान में भी 6.9 तीव्रता का भूकंप आने की जानकारी सामने आई। इस दौरान जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने गलती से 9.9 तीव्रता के भूकंप का अलर्ट जारी कर दिया। हालांकि, यह चेतावनी वास्तविक तीव्रता से मेल नहीं खाती थी।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, भूकंप से किसी के घायल होने या मौत की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारी हालात की निगरानी कर रहे हैं। नुकसान से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram