फॉण्ट कनवर्टर NEW

निशांत कुमार के वाराणसी दौरे को लेकर JDU एक्टिव, श्रवण कुमार ने संभाला मोर्चा

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के 1 नवंबर को प्रस्तावित वाराणसी दौरे को लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

अपनी भाषा में पढ़ें

Varanasi: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के आगामी 1 नवंबर को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रस्तावित दौरे को लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने सांगठनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। बिहार के ग्रामीण विकास, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री तथा जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने शुक्रवार को वाराणसी पहुंचकर कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया।

लोहता बाजार में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक

मंत्री श्रवण कुमार ने वाराणसी के लोहता बाजार स्थित शगुन पैलेस मैरिज हॉल में पूर्वांचल क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए आयोजन को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए प्रमुख नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के इस दौरे से उत्तर प्रदेश में जदयू संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

पूर्वांचल के कई जिलों के प्रमुख नेता रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल, उपाध्यक्ष सुशील कश्यप, कल्पनाथ वर्मा, रजनीश पटेल, शालिनी सिंह पटेल, महासचिव सुशील पटेल, अभिषेक राय, सुभाष पाठक, हरिशंकर पटेल, अवधेश पटेल, संजय सिंह पटेल सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इसके अलावा वाराणसी जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद ब्रह्मचारी, मिर्जापुर जिलाध्यक्ष रामेश्वर पटेल, सोनभद्र जिलाध्यक्ष सचिन पटेल, जौनपुर जिलाध्यक्ष साहब लाल पटेल, बस्ती जिलाध्यक्ष राजेश चौधरी, भदोही जिलाध्यक्ष सर्वेश राय और चंदौली संयोजक संजय सिन्हा सहित पूर्वांचल के कई जिलों के कार्यकर्ता शामिल हुए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram