फॉण्ट कनवर्टर NEW

पलामू में तैनात एसआई बर्खास्त, बोकारो रेंज डीआईजी ने जारी किया आदेश

Jharkhand News: पलामू जिले में तैनात सब इंस्पेक्टर निलेश कुमार सिंह को रिश्वतखोरी के मामले में नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई बोकारो रेंज के डीआईजी द्वारा की गई है। विभागीय जांच में निलेश कुमार सिंह पर लगे घूस लेने के आरोप

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: पलामू जिले में तैनात सब इंस्पेक्टर निलेश कुमार सिंह को रिश्वतखोरी के मामले में नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई बोकारो रेंज के डीआईजी द्वारा की गई है। विभागीय जांच में निलेश कुमार सिंह पर लगे घूस लेने के आरोप सही पाए गए, जिसके बाद यह कठोर निर्णय लिया गया।

जानकारी के अनुसार, दारोगा निलेश कुमार सिंह की पोस्टिंग वर्ष 2022 में धनबाद के लोयाबाद थाना में थी। एक केस डायरी मैनेज करने के एवज में उन्होंने 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने पर धनबाद एसीबी ने 6 जून 2022 को उन्हें 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया था।

गिरफ्तारी के बाद उन्हें जेल भेजा गया और तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। कुछ समय बाद निलंबन से बहाल होने पर उनका तबादला पलामू के पांडू थाना में कर दिया गया था, जहां वे वर्तमान में तैनात थे।

अब एसीबी जांच और विभागीय कार्रवाई के आधार पर उनके खिलाफ बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया गया है। पलामू पुलिस को शुक्रवार को संबंधित बर्खास्तगी आदेश के कागजात प्राप्त हुए, जिसके बाद एसआई निलेश कुमार सिंह को आदेश की जानकारी दे दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram