फॉण्ट कनवर्टर NEW

अब बिहार के अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 12,067 योजनाओं को मिली हरी झंडी

Patna: राज्य में आम लोगों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार के स्वास्थ्य संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं को तेजी से सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: राज्य में आम लोगों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार के स्वास्थ्य संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं को तेजी से सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत जिला अस्पतालों से लेकर आयुष्मान आरोग्य मंदिरों तक साफ-सफाई, रंग-रोगन, आवश्यक मरम्मत, शुद्ध पेयजल, शौचालय एवं मरीजों के बैठने की समुचित व्यवस्था पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

स्वास्थ्य संस्थानों के कायाकल्प की प्रगति और स्वीकृत योजनाएं

अभियान के अंतर्गत 13 अक्टूबर 2026 को प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार, राज्यभर में कुल 12,067 योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई हैं। इनमें 94.69 प्रतिशत प्रविष्टियों को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि 6,750 से अधिक स्वास्थ्य संस्थानों में निर्धारित कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। यह पहल राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक सुधार और रखरखाव के कार्यों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ा रही है।

विभिन्न श्रेणियों के स्वास्थ्य संस्थानों में चल रहे कार्य और बजट आवंटन

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित योजना के तहत राज्यभर के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के लिए कुल 70.55 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। इसके अंतर्गत निम्नलिखित संस्थानों में कार्य कराए जा रहे हैं:

जिला अस्पताल: 35 जिला अस्पतालों में कार्य हो रहे हैं, जिसके लिए प्रति अस्पताल 10 लाख रुपये उपलब्ध कराए गए हैं।

अनुमंडलीय एवं रेफरल अस्पताल: 56 अनुमंडलीय अस्पतालों और 49 रेफरल अस्पतालों में कार्य प्रगति पर हैं, जिन्हें प्रति संस्थान 5 लाख रुपये दिए गए हैं।

सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र: 342 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को प्रति संस्थान 5 लाख रुपये, 110 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को 1.75 लाख रुपये तथा 147 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को 1 लाख रुपये की राशि दी गई है।

अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर: 844 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को 75 हजार रुपये तथा 8,721 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों एवं अन्य सुविधाओं को प्रति केंद्र 30 हजार रुपये उपलब्ध कराए गए हैं।

पोर्टल के माध्यम से निगरानी और भविष्य की दिशा

अभियान के तहत एक समर्पित पोर्टल के माध्यम से सभी योजनाओं की प्रविष्टियों, तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृतियों और चल रहे कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी निर्धारित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि इसका लाभ जल्द से जल्द आम नागरिकों तक पहुंच सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram