फॉण्ट कनवर्टर NEW

JPSC-JSSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID सख्त, आरोपी शिक्षक के घर इश्तेहार चस्पा

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के मामले में CID और पलामू पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में टीम ने फरार आरोपी शिक्षक संतोष कुमार सिंह के घर पर इश्तेहार चिपकाया

अपनी भाषा में पढ़ें

पलामू: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के मामले में CID और पलामू पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में टीम ने फरार आरोपी शिक्षक संतोष कुमार सिंह के घर पर इश्तेहार चिपकाया है। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही है, लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

कई बार छापेमारी के बाद भी नहीं मिला आरोपी

जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार सिंह पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह मेदिनीनगर के हमीदगंज इलाके में बीएन कॉलेज के पास रह रहा था। CID ने पहली बार 3 अगस्त को उसके घर पर छापेमारी की थी। इसके बाद 12 अगस्त को भी छापेमारी की गई। अब तक CID और पलामू पुलिस की टीम तीन से अधिक बार उसके ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है, लेकिन आरोपी का पता नहीं चल पाया है।

घर से मिले थे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और दस्तावेज

इससे पहले छापेमारी के दौरान आरोपी शिक्षक के घर से कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और JSSC CGL परीक्षा से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए थे। जांच टीम इन सामग्रियों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

CID और पलामू पुलिस की कार्रवाई जारी

आरोपी की तलाश में CID की टीम एक बार फिर पलामू पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से उसके घर पर इश्तेहार चिपकाया। मेदिनीनगर टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि CID ने आरोपी के घर पर इश्तेहार चिपकाया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram