फॉण्ट कनवर्टर NEW

दुमका: भतीजी से दु’ष्कर्म के आरोपित चाचा जेल में किया आत्मह’त्या

Jharkhand News: दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव में एक शर्मनाक घटना प्रकाश में आई है। यहां अपने ही चचेरे चाचा पवन राय पर अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगा था। पुलिस ने 17 अप्रैल को खेत से

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव में एक शर्मनाक घटना प्रकाश में आई है। यहां अपने ही चचेरे चाचा पवन राय पर अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगा था। पुलिस ने 17 अप्रैल को खेत से किशोरी का शव बरामद किया था। जांच में पता चला कि आरोपी ने ही उसकी हत्या की थी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को वह जेल में आत्महत्या कर गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह घटना 16 अप्रैल की शाम की है, जब किशोरी शौच के लिए निकली थी। उस समय आरोपी पवन राय अपने घर से निकला था। जब उसके घरवाले उसकी तलाश कर रहे थे, तो उसकी पत्नी भी अपने पति की खोज में निकली। खोजी कुत्ता भी आरोपी के घर तक पहुंच गया था। इसी आधार पर पुलिस ने पवन राय को पूछताछ के लिए थाना लाया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने ही अपनी भतीजी का दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि आरोपी नशे की हालत में खेत की ओर गया था। वहां उसने भतीजी को जाते देखा और पहले दुष्कर्म किया। फिर उससे कहा कि वह किसी को बात न बताए, लेकिन जब उसने मना कर दिया तो डर के मारे उसकी हत्या कर दी। आरोपी की पत्नी गर्भवती है, इस वजह से उसने इस घृणित कृत्य को अंजाम दिया।

पुलिस की जांच जारी थी कि आरोपी ने जेल में ही खुदकुशी कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram