फॉण्ट कनवर्टर NEW

पटना मेट्रो का काम अब नहीं खिंचेगा! CM सम्राट ने तय की 2028 की डेडलाइन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नेहरू पथ पर पटना मेट्रो निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर 2028 तक परियोजना पूरी करने का निर्देश दिया। साथ ही जेडी विमेंस कॉलेज और हाईकोर्ट चौराहा-बिहार म्यूजियम के पास दो नए फुट ओवरब्रिज बनाने को कहा।

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: राजधानी पटना में चल रहे विकास कार्यों को गति देते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को नेहरू पथ पर पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इनकम टैक्स गोलंबर, हाई कोर्ट चौराहा और हनुमान मंदिर के समीप पहुंचकर चल रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया। सीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी सहित नगर विकास, पथ निर्माण और अन्य विभागों के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

जेडी विमेंस कॉलेज और बिहार म्यूजियम के पास बनेंगे फुट ओवरब्रिज

निरीक्षण के दौरान नागरिकों की सुरक्षा और सुगम आवागमन को प्राथमिकता देते हुए सीएम सम्राट ने नेहरू पथ पर दो नए फुट ओवरब्रिज बनाने का निर्देश दिया है। ये फुट ओवरब्रिज जेडी विमेंस कॉलेज के पास तथा हाईकोर्ट चौराहा-बिहार म्यूजियम के समीप बनाए जाएंगे, जिससे सड़क पार करने वाले आम लोगों और छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी।

यातायात प्रबंधन और न्यूनतम असुविधा पर जोर

सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान शहरवासियों को कम से कम असुविधा होनी चाहिए। निर्माण स्थलों के आसपास ट्रैफिक मैनेजमेंट को दुरुस्त रखने और शहर के दैनिक आवागमन पर न्यूनतम प्रभाव पड़े, इसके लिए सभी संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया गया।

गुणवत्ता और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं

सीएम सम्राट चौधरी ने दोटूक शब्दों में कहा कि मेट्रो परियोजना के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से इन कार्यों की मॉनिटरिंग करने और तय समय-सीमा के भीतर सभी निर्माण कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram