फॉण्ट कनवर्टर NEW

NEET PG 2026: चार राउंड में होगी काउंसलिंग, जानें रजिस्ट्रेशन से ज्वाइनिंग तक की तारीखें

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET PG 2026 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत 50 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों पर एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा। मेडिकल कोर्स में दाखिला लेने वाले उम्मीदवार MCC की आधिकारिक

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET PG 2026 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत 50 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों पर एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा। मेडिकल कोर्स में दाखिला लेने वाले उम्मीदवार MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों को अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन करना होगा। इसके बाद उन्हें अपनी पसंद लॉक करनी होगी। राज्य कोटे की सीटों के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल संबंधित राज्य अलग से जारी करेंगे।

NEET PG 2026 काउंसलिंग की प्रमुख तारीखें

जारी शेड्यूल के अनुसार, पहले राउंड की काउंसलिंग 12 से 24 अक्टूबर तक होगी। सीट अलॉटमेंट का परिणाम 3 नवंबर को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को 2 नवंबर तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

दूसरे राउंड की काउंसलिंग 6 से 14 नवंबर तक चलेगी और इसका परिणाम 24 नवंबर को जारी होगा। तीसरे राउंड की काउंसलिंग 26 नवंबर से 4 दिसंबर तक होगी। इसका परिणाम 14 दिसंबर को आएगा। इसके बाद स्ट्रे वैकेंसी राउंड आयोजित किया जाएगा।

काउंसलिंग में लागू होंगे नए नियम

NEET PG 2026 काउंसलिंग में उम्मीदवारों को सीट फ्रीज और फ्लोट करने का विकल्प दिया जाएगा। फ्रीज विकल्प चुनने वाले उम्मीदवार आवंटित सीट को स्वीकार करेंगे, जबकि फ्लोट विकल्प चुनने वाले उम्मीदवार बेहतर कॉलेज या कोर्स के लिए अपग्रेडेशन का मौका पा सकते हैं।

इसके अलावा, सीट छोड़ने या सरेंडर करने की प्रक्रिया भी निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी करनी होगी। उम्मीदवारों को काउंसलिंग के दौरान जरूरी दस्तावेज अपलोड करने और समय पर संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है।

NRI कोटे की प्रक्रिया भी ऑनलाइन

इस बार NRI कोटे के तहत आवेदन और दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है। इससे उम्मीदवार MCC पोर्टल के माध्यम से जरूरी जानकारी और दस्तावेज जमा कर सकेंगे।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे काउंसलिंग से जुड़ी तारीखों, सीट आवंटन और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी के लिए MCC की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram