फॉण्ट कनवर्टर NEW

JSCA स्टेडियम में कल भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला, दर्शकों के लिए जारी हुई गाइडलाइन

JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को होने वाले दूसरे टी-20 मैच की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मैच शुक्रवार शाम 7 बजे शुरू होगा। मैच को लेकर सुरक्षा, प्रसारण और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को होने वाले दूसरे टी-20 मैच की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मैच शुक्रवार शाम 7 बजे शुरू होगा। मैच को लेकर सुरक्षा, प्रसारण और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

JSCA अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने दर्शकों से अपील की है कि वे स्टेडियम में प्रतिबंधित सामान लेकर न आएं। उन्होंने बताया कि दर्शक हेलमेट, पानी की बोतल और किसी भी तरह का बैग लेकर स्टेडियम में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। दर्शकों से अपने सामान की सुरक्षा खुद करने की भी अपील की गई है।

भारत और वेस्टइंडीज ने किया अभ्यास

अजय नाथ शाहदेव ने बताया कि गुरुवार को भारत और वेस्टइंडीज की टीमों ने स्टेडियम में अभ्यास किया। मैच से जुड़ी तकनीकी तैयारियां, कैमरा और प्रसारण व्यवस्था पूरी कर ली गई है। स्टेडियम में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

उन्होंने दर्शकों से मैदान में प्रवेश नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। झारखंड में क्रिकेट को लेकर हमेशा उत्साह रहता है और इस मैच में भी बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।

रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

JSCA अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर भी शोक जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को मैच से जुड़े कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था, लेकिन परिवार में हुए दुखद निधन के कारण मुख्यमंत्री या उनकी ओर से कोई सदस्य कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएगा।

अजय नाथ शाहदेव ने दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति और शोक-संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram