फॉण्ट कनवर्टर NEW

75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, फिल्म जगत में शोक

हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने गुरुवार को गोवा में अंतिम सांस ली। नाना पाटेकर की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें मणिपालr अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने करीब

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने गुरुवार को गोवा में अंतिम सांस ली। नाना पाटेकर की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें मणिपालr अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक CPR देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सुबह 5:20 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नाना पाटेकर को गोवा स्थित उनके घर में बेहोशी की हालत में पाया गया था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था। अस्पताल के डॉक्टर डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि लगातार प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। मामले को मेडिको-लीगल केस के तौर पर दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम किया जाएगा।

नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था। उन्होंने 1978 में फिल्म ‘गमन’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। चार दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने हिंदी और मराठी फिल्मों में कई यादगार किरदार निभाए।

उनकी चर्चित फिल्मों में ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अग्नि साक्षी’, ‘खामोशी: द म्यूजिकल’, ‘अब तक छप्पन’, ‘नटसम्राट’ और ‘वेलकम’ शामिल हैं। अभिनय के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। साल 2013 में उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया।

नाना पाटेकर अपने दमदार अभिनय और खास संवाद अदायगी के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। भारतीय सिनेमा के लिए उनका निधन एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram