फॉण्ट कनवर्टर NEW

वियतनाम हादसे में मृत योग प्रशिक्षक राजा वर्मा के परिवार को मिला संबल, हेमंत सरकार ने सौंपी 5 लाख की आर्थिक सहायता

Ranchi: सुदूर वियतनाम में सड़क हादसे का शिकार हुए रांची के कैलाश नगर निवासी स्वर्गीय राजा कुमार वर्मा के पीड़ित परिवार की मदद के लिए राज्य सरकार आगे आई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर पीड़ित परिजनों को ‘मुख्यमंत्री झारखण्ड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi: सुदूर वियतनाम में सड़क हादसे का शिकार हुए रांची के कैलाश नगर निवासी स्वर्गीय राजा कुमार वर्मा के पीड़ित परिवार की मदद के लिए राज्य सरकार आगे आई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर पीड़ित परिजनों को ‘मुख्यमंत्री झारखण्ड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना’ के तहत ₹5 लाख की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की गई। यह चेक राज्य के श्रम मंत्री एवं राज्यसभा सांसद द्वारा संयुक्त रूप से दिवंगत के परिजनों को सौंपा गया।

राजा कुमार वर्मा वियतनाम में योग प्रशिक्षक के तौर पर कार्यरत थे। वहां एक भीषण सड़क दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सात समंदर पार बेटे को खो चुके परिजनों के सामने सबसे बड़ी चुनौती उनके पार्थिव शरीर को स्वदेश लाने की थी, जिसके लिए उन्होंने भावुक होकर राज्य सरकार से गुहार लगाई थी।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने तत्परता दिखाई। विदेश मंत्रालय और हनोई स्थित भारतीय दूतावास के साथ कूटनीतिक समन्वय स्थापित कर सभी कानूनी व प्रशासनिक औपचारिकताएं तेजी से पूरी कराई गईं। इसके बाद पार्थिव शरीर को हनोई से कोलकाता हवाई अड्डे लाया गया, जहां से रांची जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई नि:शुल्क एम्बुलेंस के जरिए 5 अक्टूबर को पूरे सम्मान के साथ उनके पैतृक आवास पहुंचाया गया था। सरकार के इस त्वरित कदम से शोकाकुल परिवार को इस गहरे संकट की घड़ी में बड़ा संबल मिला है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram