फॉण्ट कनवर्टर NEW

डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने किया डिजिटाइजेशन कैंप का निरीक्षण, काम की गुणवत्ता पर दिया जोर

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने बुधवार को रांची विधानसभा क्षेत्र के सदर अंचल कार्यालय में चल रहे डिजिटाइजेशन कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैंप में हो रहे काम की समीक्षा की और मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन की प्रगति की जानकारी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने बुधवार को रांची विधानसभा क्षेत्र के सदर अंचल कार्यालय में चल रहे डिजिटाइजेशन कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैंप में हो रहे काम की समीक्षा की और मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन की प्रगति की जानकारी ली।

यह कैंप बीएलओ के पास उपलब्ध फॉर्म को डिजिटल करने के लिए लगाया गया है। निरीक्षण के दौरान डीसी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि डिजिटाइजेशन का काम तय समय-सीमा के अंदर पूरा करें।

काम की गुणवत्ता पर दिया जोर

डीसी ने कहा कि डिजिटाइजेशन के दौरान काम की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कैंप के सुचारू संचालन को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

इस दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से कैंप में चल रहे कार्यों की जानकारी ली गई। मौके पर सदर रांची के अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत, उप निर्वाचन पदाधिकारी बिवेक कुमार सुमन और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय मौजूद थीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram