रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित सीएम आवासीय कार्यालय में पंजाबी हिंदू बिरादरी (दशहरा कमेटी-2026) और श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को 20 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान और अरगोड़ा मंडा मैदान में होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का न्योता दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली और आयोजन को लेकर जरूरी सुझाव भी दिए।
तैयारियों पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल में पंजाबी हिंदू बिरादरी के अध्यक्ष कुणाल अजमानी के अलावा राजेश मेहरा, सौरभ खन्ना, सुनील कालरा, हैप्पी फिंगर, राहुल माकन, राकेश गिरधर और रणदीप आनंद शामिल थे।
वहीं, श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के अध्यक्ष प्रकाश साहू के साथ जय प्रसाद साहू, वीरेंद्र प्रसाद साहू, मुनेश्वर साहू, सुभाष प्रसाद साहू, युवराज साहू और सुमित साहू समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।




