फॉण्ट कनवर्टर NEW

सेवा ज्योति यात्रा में हादसा: बाघमारा विधायक की शर्ट में लगी आग, मौके पर मची अफरा-तफरी

पीएम नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत बुधवार को धनबाद में बीजेपी की ओर से सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो की

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद: पीएम नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत बुधवार को धनबाद में बीजेपी की ओर से सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो की शर्ट में अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और आसपास के लोगों ने तुरंत आग बुझाई। गनीमत रही कि विधायक बाल-बाल बच गए।

मशाल की चिंगारी से लगी आग

बताया गया कि बीजेपी नेता और कार्यकर्ता हाथों में जलती मशाल लेकर यात्रा में शामिल हुए थे। इसी दौरान एक मशाल से तेल या जलती चिंगारी छिटककर विधायक शत्रुघ्न महतो की शर्ट पर गिर गई। देखते ही देखते शर्ट में आग पकड़ ली।

घटना के समय विधायक के पास धनबाद सांसद ढुलू महतो समेत बीजेपी के कई नेता मौजूद थे। आग लगते ही कार्यकर्ता तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचे और शर्ट खींचकर आग बुझाई। विधायक को हल्की खरोंच आई है, लेकिन उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं लगी है।

यात्रा के दौरान मची अफरा-तफरी

यह घटना मंच के पास हुई, जहां ‘25 साल सेवा ही राष्ट्रसेवा’ का बैनर लगा था। उस समय बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मशाल लेकर यात्रा में शामिल थे। आग लगने के बाद कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

बताया जा रहा है कि मशाल में ज्यादा तेल और हवा चलने के कारण चिंगारी छिटकने की आशंका थी। घटना के बाद भी सेवा ज्योति यात्रा जारी रही। फिलहाल विधायक शत्रुघ्न महतो सुरक्षित हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram