फॉण्ट कनवर्टर NEW

रात के अंधेरे में ATM पर हमला, मशीन लेकर फरार हुए बदमाश

देवघर के नंदन पहाड़ इलाके में बदमाशों ने SBI के ATM को निशाना बनाया। मंगलवार तड़के बदमाश ATM का शटर काटकर अंदर घुसे और पूरी मशीन ही उखाड़कर अपने साथ ले गए। घटना सुबह करीब 3:30 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही

अपनी भाषा में पढ़ें

देवघर: देवघर के नंदन पहाड़ इलाके में बदमाशों ने SBI के ATM को निशाना बनाया। मंगलवार तड़के बदमाश ATM का शटर काटकर अंदर घुसे और पूरी मशीन ही उखाड़कर अपने साथ ले गए। घटना सुबह करीब 3:30 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है।

बताया गया कि बदमाशों ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे। उन्होंने पहले ATM का शटर काटा और इसके बाद मशीन को उखाड़ लिया। ATM मशीन लेकर बदमाश मौके से फरार हो गए। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

CCTV फुटेज से बदमाशों की तलाश

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम भी बनाई गई है।

SDPO कुलदीप कुमार ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है और पुलिस टीम जांच में जुटी है। उन्होंने कहा कि शहर के सभी प्रमुख बॉर्डर पर जांच बढ़ा दी गई है। आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है, ताकि बदमाश शहर से बाहर न निकल सकें।

घटना से स्थानीय लोगों में चिंता

ATM मशीन उखाड़कर ले जाने की घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि शहर के अंदर इस तरह की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram