फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में 29 अक्टूबर से जेसोवा दिवाली मेला, स्वदेशी कला और व्यंजन होंगे आकर्षण

झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) की ओर से इस साल भी मोरहाबादी मैदान में जेसोवा दिवाली मेला 2026 का आयोजन किया जाएगा। पांच दिवसीय मेला 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक चलेगा। आम लोगों के लिए मेला रोज सुबह 11 बजे से रात 9

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) की ओर से इस साल भी मोरहाबादी मैदान में जेसोवा दिवाली मेला 2026 का आयोजन किया जाएगा। पांच दिवसीय मेला 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक चलेगा। आम लोगों के लिए मेला रोज सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा।

मेले की आधिकारिक घोषणा सोमवार को आईएएस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान की गई। इस दौरान मेले के पोस्टर और ब्रोशर का भी विमोचन किया गया।

कई राज्यों के उद्यमी लगाएंगे स्टॉल

जेसोवा की सचिव मनू झा ने बताया कि संस्था अपने 25 साल पूरे कर रही है। इस दौरान संस्था की ओर से समाज के लिए कई कार्य किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इस बार मेले में झारखंड के अलावा गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार के उद्यमी और हस्तशिल्पी भी शामिल होंगे। मेले में अलग-अलग तरह के उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे।

कोहवर और सोहराय पेंटिंग रहेंगी आकर्षण

मेले में स्थानीय कला और स्वदेशी उत्पादों को खास जगह दी जाएगी। यहां कोहवर, सोहराय और मधुबनी पेंटिंग के स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अलावा स्वदेशी कपड़े और पारंपरिक जनजातीय व्यंजन भी लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

बच्चों और परिवारों के लिए प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। खरीदारी और खान-पान के साथ मनोरंजन की भी व्यवस्था रहेगी।

प्रेस वार्ता में जेसोवा की उपाध्यक्ष अनिता सिन्हा, शिवानी सिंह, अनिता सिंह, जसीना सिद्दीकी, निक्की टोप्पो सहित कई सदस्य मौजूद रहीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram