रांची: JPSC भर्ती परीक्षा में कथित धांधली के मामले में जेल में बंद आयोग के पूर्व अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते की जमानत याचिका पर 7 अक्टूबर को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। मामले की सुनवाई जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत में होगी।
एल ख्यांग्ते ने जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वह करीब दो महीने से न्यायिक हिरासत में हैं। CID ने तीन दिनों तक पूछताछ करने के बाद 10 अगस्त को उन्हें गिरफ्तार किया था।
निचली अदालत से पहले ही खारिज हो चुकी है बेल
हाईकोर्ट जाने से पहले एल ख्यांग्ते ने रांची सिविल कोर्ट की CID अदालत में भी जमानत याचिका दाखिल की थी। हालांकि, अदालत ने मामले की गंभीरता और CID की ओर से पेश किए गए दस्तावेजों व सबूतों को देखते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
CID केस में हुई गिरफ्तारी
एल ख्यांग्ते की गिरफ्तारी CID कांड संख्या 16/2026 में हुई है। अब 7 अक्टूबर को हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई पर उनकी जमानत को लेकर फैसला होगा।




