फॉण्ट कनवर्टर NEW

पक्के मकान वालों को मिला लाभ, फूस की झोपड़ी में रहने वाली संगीता देवी का नाम गायब

पीएम आवास योजना में धांधली के आरोप, फूस के छप्पर में रहने वाला परिवार वंचित, बीडीओ के निर्देश पर जांच शुरू

अपनी भाषा में पढ़ें

Darbhanga: जिले के तारडीह प्रखंड अंतर्गत बैका पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में बड़े पैमाने पर अनियमितता की बात सामने आ रही है। वास्तविक और जरूरतमंद परिवारों के नाम सूची से गायब होने की शिकायतों के बाद बीडीओ प्रीति कुमारी के निर्देश पर समीक्षात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में आवास सहायक मनोज शर्मा ने मदरिया गांव पहुंचकर जमीनी हकीकत का जायजा लिया।
जांच के दौरान आवास सहायक ने पाया कि संगीता देवी, जिनके पति मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं, आज भी टूटे-फूटे फूस के छप्पर के नीचे रहने को विवश हैं। उनकी दयनीय स्थिति देख आवास सहायक ने भी आश्चर्य जताया और कहा कि इतने पात्र परिवार का नाम अंतिम सूची में न होना बेहद गंभीर मामला है।
पीड़िता संगीता देवी ने आरोप लगाया कि सुविधा शुल्क न देने के कारण उनका नाम काट दिया गया, जबकि आसपास के पक्के मकान वालों के नाम सूची में दर्ज हैं। ग्रामीणों का भी कहना है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बिचौलियों के दबाव में संपन्न लोगों को लाभ दिया गया, जबकि कई महादलित परिवार वंचित रह गए।
मामले पर भाजपा महिला मोर्चा की बिहार प्रवक्ता सुलेखा झा ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि पात्र परिवारों को चिह्नित कर उनका हक दिलाया जाएगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram