फॉण्ट कनवर्टर NEW

BCI प्लेटिनम की नई टीम घोषित: राजीव शर्मा अध्यक्ष, सुबोध को सचिव की कमान

BCI प्लेटिनम की 50वीं बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi: बिजनेस कम्युनिटी इंटरनेशनल (BCI) प्लेटिनम चैप्टर की रविवार को करमटोली स्थित सेलिब्रेशन हॉल में 50वीं महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस खास मौके पर चैप्टर की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से राजीव शर्मा को नया अध्यक्ष और सुबोध कुमार वर्मा को सचिव चुना गया।
टीम के अन्य प्रमुख पदों पर आनंद प्रकाश गुप्ता उपाध्यक्ष, डॉ. अनामिका धुरिया संयुक्त सचिव, रिशव चौधरी कोषाध्यक्ष और विकास नाहटा संयुक्त कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं, सुजीत कुमार को चैप्टर का सलाहकार नियुक्त किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव शर्मा ने पदभार संभालते हुए कहा कि पूरी टीम सभी सदस्यों को साथ लेकर काम करेगी। उनकी पहली प्राथमिकता आपसी सहयोग, मजबूत नेटवर्किंग और सदस्यों के व्यापार विस्तार को गति देना होगी।
कार्यक्रम में चैप्टर के मेंटर किशोर मंत्री ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में रेफरेंस और आपसी विश्वास ही व्यापार बढ़ाने का सबसे कारगर जरिया है। सभी सदस्य मिलकर एक-दूसरे के कारोबार को आगे बढ़ा रहे हैं। बैठक में बेहतर प्रदर्शन और रेफरल देने वाले सदस्यों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।
इस अवसर पर बीसीआई के एमडी धीरज ग्रोवर, निदेशक अजय कुमार, शिव कुमार, रमेश कुमार, सुनील कालरा, डॉ. अरविंद आर्या, अमित पाठक, सोनाली चौधरी, प्रवीण मग्गू, मिहिर अग्रवाल समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram