फॉण्ट कनवर्टर NEW

एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर रांची लौटीं झारखंड की चार हॉकी स्टार, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद झारखंड की चार खिलाड़ी रविवार को रांची पहुंचीं। जापान के आइची-नागोया से बेंगलुरु होते हुए चारों खिलाड़ी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचीं। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में हॉकी खिलाड़ी, प्रशिक्षक, खेलप्रेमी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद झारखंड की चार खिलाड़ी रविवार को रांची पहुंचीं। जापान के आइची-नागोया से बेंगलुरु होते हुए चारों खिलाड़ी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचीं। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में हॉकी खिलाड़ी, प्रशिक्षक, खेलप्रेमी और परिजन पहले से मौजूद थे।

एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही ढोल-नगाड़ों के साथ खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। खेलप्रेमियों ने हॉकी स्टिक और फूल-मालाओं के साथ चारों चैंपियन खिलाड़ियों का अभिनंदन किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपने माता-पिता और परिजनों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।

इसके बाद हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने चारों को बुके, फूल-मालाएं और मिठाई देकर सम्मानित किया। इस दौरान पूरा एयरपोर्ट परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘झारखंड की बेटियां जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा।

44 साल बाद महिला हॉकी में मिला गोल्ड

कप्तान सलीमा टेटे के नेतृत्व में भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स के फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। भारत ने 44 साल बाद एशियन गेम्स में महिला हॉकी का गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

इस ऐतिहासिक जीत में झारखंड की सलीमा टेटे के अलावा ओलंपियन निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और युवा खिलाड़ी दीपिका सोरेंग की अहम भूमिका रही।

स्वागत में कई खेल पदाधिकारी मौजूद रहे

स्वागत समारोह में हॉकी झारखंड के महासचिव मनोज कोनबेगी, कोषाध्यक्ष अस्रिता लकड़ा, महानिदेशक विजय शंकर सिंह, एसोसिएट उपाध्यक्ष माइकल लाल, संयुक्त सचिव दुलारी टोपनो, झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार, SERSA के प्रशांत मुखर्जी, झारखंड की पहली अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी सावित्री पूर्ति, सुमराय टेटे, हॉकी सिमडेगा के कमलेश्वर मांझी, हॉकी खूंटी के दशरथ महतो, साई के पूर्व कोच विश्वनाथ सिंह, हॉकी कोच करुणा पूर्ति और शिक्षा विभाग के चंद्रदेव सिंह समेत कई खिलाड़ी और खेलप्रेमी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram