फॉण्ट कनवर्टर NEW

नागड़ाटोली में लगा मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर, कई रोगों की हुई विशेषज्ञ जांच

आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के उद्देश्य से झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ की ओर से रविवार को नागड़ाटोली स्थित सामुदायिक भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में शहर के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सैकड़ों लोगों की जांच की और उन्हें जरूरी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के उद्देश्य से झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ की ओर से रविवार को नागड़ाटोली स्थित सामुदायिक भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में शहर के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सैकड़ों लोगों की जांच की और उन्हें जरूरी चिकित्सकीय सलाह दी।

शिविर में हड्डी रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, दंत रोग और नेत्र रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहे। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को मौके पर ही मुफ्त दवाइयां भी दी गईं।

शिविर में लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और बीमारियों से बचाव के बारे में भी जानकारी दी गई। नेत्र जांच के दौरान दृष्टि संबंधी समस्या वाले छोटे बच्चों को संस्था की ओर से मुफ्त चश्मे भी दिए गए।

कार्यक्रम का आयोजन अरुण देव कुमार और संजय साहू के नेतृत्व में किया गया। शिविर की व्यवस्था में उदय साहू, कुणाल शाह, आकाश अंकुर, श्रवा साहू और रवि साहू समेत समाज के कई लोगों ने सहयोग किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram