फॉण्ट कनवर्टर NEW

लोहरदगा के शहीद एसपी अजय कुमार सिंह को अधिकारियों और परिजनों ने किया नमन

लोहरदगा : नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए लोहरदगा के तत्कालीन एसपी अजय कुमार सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया। अजय उद्यान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अधिकारियों, समाजसेवियों और शहीद के परिजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में डीसी संदीप कुमार

अपनी भाषा में पढ़ें

लोहरदगा : नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए लोहरदगा के तत्कालीन एसपी अजय कुमार सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया। अजय उद्यान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अधिकारियों, समाजसेवियों और शहीद के परिजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में डीसी संदीप कुमार मीना, एसपी सादिक अनवर रिजवी समेत जिले के कई अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने अजय उद्यान में लगी शहीद की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। इसके बाद पुलिस मुख्यालय स्थित प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में सर्वधर्म प्रार्थना के बाद शहीद को शोक सलामी दी गई।

डीसी संदीप कुमार मीना ने कहा कि अजय कुमार सिंह ने देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपना जीवन कुर्बान किया। उनके आदर्शों पर चलते हुए जिले के विकास और शांति के लिए काम करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि लोहरदगा को नक्सलवाद से मुक्त करने में शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

2000 में मुठभेड़ के दौरान हुए थे शहीद

अजय कुमार सिंह 4 अक्टूबर 2000 को पेशरार इलाके में पीपुल्स वार ग्रुप के नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए थे। उस समय पेशरार क्षेत्र नक्सल गतिविधियों के लिए काफी संवेदनशील माना जाता था।

बेगूसराय में जन्मे अजय कुमार सिंह ने महज 22 साल की उम्र में आईपीएस अधिकारी बनने का गौरव हासिल किया था। उनकी शहादत के तीन साल बाद उनकी याद में अजय उद्यान बनाया गया और वहां उनकी प्रतिमा स्थापित की गई। हर साल उनकी पुण्यतिथि पर यहां श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram