रांची: रातू रोड में मजदूरों के लिए लेबर शेड बनाया जाएगा। शनिवार को वार्ड नंबर-30 में प्रसार भारती के पास लेबर शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
कार्यक्रम में रांची सांसद और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार और वार्ड पार्षद सोनी देवी मौजूद रहीं।
लेबर शेड बनने से काम की तलाश में आने वाले मजदूरों को बैठने और ठहरने के लिए सुरक्षित जगह मिलेगी। धूप और बारिश के दौरान उन्हें सड़क किनारे खड़े रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
शेड में श्रमिकों को जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की योजना है। निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के मजदूरों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।




