Bokaro: बोकारो के सेक्टर-6 थाना पुलिस ने ई-स्कूटी चोरी के मामले में शिवांशु प्रभाकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर उसे पूछताछ के लिए थाना लाया गया था। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर दो चोरी की इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की गईं। इनमें एक स्कूटी उसके घर के गैरेज से मिली, जबकि दूसरी सेक्टर-4 सिटी सेंटर से बरामद की गई।
गैरेज से मिली पहली स्कूटी
पुलिस के अनुसार 1 अक्टूबर को सेक्टर-5/डी स्थित अय्यप्पा स्कूल के पास से एनआईजे कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी हुई थी। इस मामले में सेक्टर-6 थाना कांड संख्या 42/2026, दिनांक 2 अक्टूबर 2026 को धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस को मिले तकनीकी इनपुट के आधार पर शिवांशु प्रभाकर तक पहुंची। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर एनआईजे कंपनी की चोरी की स्कूटी उसके घर के गैरेज से बरामद हुई।
एक स्कूटी ने खोला दूसरे केस का राज
पूछताछ के दौरान सामने आई दूसरी चोरी की स्कूटी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया। यह याकुजा कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी है, जिसे सेक्टर-4 सिटी सेंटर से बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार यह स्कूटी सेक्टर-6 थाना कांड संख्या 34/2026, धारा 303(2) बीएनएस से जुड़े मामले की है। यानी कार्रवाई के दौरान दो अलग-अलग चोरी के मामलों से जुड़ी दो ई-स्कूटी पुलिस के हाथ लगीं।
आरोपी कोर्ट भेजा गया
गिरफ्तार शिवांशु प्रभाकर, पिता चंद्र किशोर सिंह, एग्जीक्यूटिव हॉस्टल, क्वार्टर नंबर 2004, सेक्टर-5/डी, थाना सेक्टर-6, बोकारो का रहने वाला है। पुलिस ने उसे 3 अक्टूबर को न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया। कार्रवाई में सअनि गुप्तेश्वर पाण्डेय, सअनि तारकेश्वर राम, गृहरक्षक संतोष कुमार और गृह चालक सोनू कुमार सिंह शामिल रहे।

गैरेज से मिली पहली स्कूटी



