फॉण्ट कनवर्टर NEW

CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की सेहत में सुधार, Hill View अस्पताल में डॉक्टर रख रहे लगातार नजर

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की सेहत को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। बरियातू स्थित हिल व्यू अस्पताल में भर्ती रूपी सोरेन की स्थिति में अब काफी सुधार देखा जा रहा है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की सेहत को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। बरियातू स्थित हिल व्यू अस्पताल में भर्ती रूपी सोरेन की स्थिति में अब काफी सुधार देखा जा रहा है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। अस्पताल के निदेशक डॉ. नितेश प्रिया ने जानकारी दी कि डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी 24 घंटे लगातार निगरानी कर रही है।

बता दें कि 18 सितंबर की सुबह सांस लेने में अत्यधिक कठिनाई और सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी स्थिति में उतार-चढ़ाव आए और कुछ नई स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं भी सामने आईं, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें जरूरत के हिसाब से ऑक्सीजन सपोर्ट पर भी रखा।

रूपी सोरेन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्थानीय चिकित्सकों के साथ-साथ देश के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों के विशेषज्ञ भी सलाह दे रहे हैं। सर गंगाराम अस्पताल (दिल्ली) और एआईजी अस्पताल (हैदराबाद) के विशेषज्ञ डॉक्टरों से लगातार परामर्श लेकर उनकी Line of Treatment (उपचार प्रक्रिया) तय की गई है।

मां के अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन और झामुमो के वरिष्ठ नेता लगातार अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का हालचाल ले रहे हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री ने खुद अस्पताल जाकर डॉक्टरों की टीम से मां के इलाज और स्वास्थ्य में हो रहे सुधार पर विस्तृत चर्चा की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram