फॉण्ट कनवर्टर NEW

2 अक्टूबर को बंद रहेंगी बूचड़खाने और मांस की दुकानें, उल्लंघन पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

गांधी जयंती पर रांची में रहेगा 'ड्राई डे', नगर निगम ने जारी किया सख्त आदेश

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi: गांधी जयंती के अवसर पर राजधानी में 2 अक्टूबर को सभी बूचड़खाने (वधशालाएं) और मीट-मछली तथा मुर्गे की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। रांची नगर निगम (सामान्य शाखा) की ओर से इस संबंध में आवश्यक सूचना पत्र जारी करते हुए नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी ऐसी दुकानों के क्रय-विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
अपर नगर आयुक्त द्वारा जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर अहिंसा के संदेश का सम्मान करते हुए यह कदम उठाया गया है। नियम का पालन कराने के लिए नगर निगम की टीमें क्षेत्र में निगरानी रखेंगी।
नगर निगम प्रशासन ने चेतावनी दी है कि 2 अक्टूबर 2026 को यदि कोई भी दुकानदार या व्यक्ति मीट, मछली या मुर्गे की बिक्री करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी दुकानदारों और आम जनता से इस आदेश का कड़ाई से पालन करने और सहयोग करने की अपील की है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram